फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की फेसबुक आईडी हैक, हैकर ने लिख दी गालियां, पुलिस में शिकायत

Mon, 15 Jan 2024 10:46 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP Minister FB ID Hacked: मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी की फेसबुक आईडी हैक हो गई है। हैकर ने सोशल मीडिया पर गालियां लिख दी। इसकी शिकायत लोधी ने पुलिस को की है।  
विज्ञापन
धर्मेंद्र सिंह लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा सीट से विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी की फेसबुक आईडी हैक हो गई है। मामला रविवार देर रात का है।लोधी ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की है। साथ ही रात में पासवर्ड बदल लिया। 

विज्ञापन


संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह की फेसबुक आईडी रात 12 बजे बाद हैक हो गई। इसे मंत्री लोधी के किसी सहयोगी ने देख लिया। उसने देखा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मंत्री की आईडी से गालियां पोस्ट हुई है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी मंत्री को दी। मंत्री यह समझ गए कि उनकी आईडी किसी ने हैक कर ली है। उन्होंने रात में ही अपना पासवर्ड बदला। इसके बाद उन्होंने अपनी तरफ से एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपने सभी फॉलोअर्स को बताया कि उनकी आईडी हैक हो गई है। जिसने भी ये कृत्य किया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री धर्मेंद्र लोधी के छोटे भाई सत्येंद्र लोधी ने बताया कि रात में ही जानकारी मिल गई थी। इस वजह से भाई ने पासवर्ड बदल दिया था। अब नोहटा थाने में एफआईआर कराई जा रही है। संबंधित आरोपियों की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

संस्कृत में ली थी शपथ
धर्मेंद्र सिंह लोधी ने विधानसभा में संस्कृत में शपथ लेकर सबका ध्यान खींचा था। ऐसा करने वाले वे बुंदेलखंड के इकलौते विधायक हैं। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने एक मिथक भी तोड़ा था। जबेरा विधानसभा से लगातार दूसरी बार किसी भी विधायक प्रत्याशी को जीत नहीं मिली, लेकिन धर्मेंद्र सिंह ने 2018 के बाद 2023 में भी लगातार दूसरी जीत दर्ज कराकर इस मिथक को तोड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रताप सिंह को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें