फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दमोह में ममता हुई शर्मसार, नवजात बच्ची को चींटियों से भरे गड्ढे में फेंका, जीवित रखने की कोशिश जारी

Mon, 11 Sep 2023 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के कोटातला गांव में नवजात बच्ची को फेंकने का मामला सामने आया है। बच्ची जिस गड्ढे से मिली, उसमें चींटयां थीं। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस नेअज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
दमोह के जिला अस्पताल में नवजात का उपचार चल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह में ममता शर्मसार होने का मामला सामने आया है। दमोह में देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी के कोटातला गांव में एक निर्दयी मां का रूप देखने मिला है। मां अपने कलेजे के टुकड़े को गड्ढे में फेंककर भाग गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह जिले के कोटातला गांव में सोमवार सुबह गड्ढे में नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के रोने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो वह गड्ढे के पास पहुंचे और वहां नवजात शिशु को देख हैरान रह गए उसके ऊपर चीटियां चल रही थीं।  तत्काल ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया गया और नवजात को इलाज के लिए जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वार्ड में मौजूद नर्सों द्वारा इलाज कर नवजात की जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

जबलपुर नाका चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि कोटातला गांव निवासी आदिवासी परिवार के कुछ लोग चाय पीने जा रहे थे। उन्हें गड्ढे में नवजात शिशु के रोने की आवाज आई तो पुलिस को सूचना दी।  जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण प्रताप आदिवासी की रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें