फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: घने कोहरे के बीच दिखाई दी हिरणों के झुंड की अठखेलियां, रात से ही छा गया था घना कोहरा

Wed, 10 Jan 2024 10:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: जिले में बढ़ती ठंड के साथ ही घने कोहरे ने आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित किया है। ठिठुरन की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, लेकिन इसी बीच दमोह-छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के समीप हिरणों का झुंड अटखेलियां करता हुआ नजर आया। 
विज्ञापन
हिरणों के झुंड की अटखेलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में घने कोहरे के कारण जहां सड़कों पर लोगों की आवाजाही नहीं हो रही है, वहीं  हिरण का झुंड इस मौसम में अटखेलियां करते देखा गया। दमोह-छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के समीप यह हिरण देखे गए। सड़क पर जैसे ही कोई वाहन निकलता यह हिरण उछल कूद करने लगते। मंगलवार की रात से कोहरा छाना शुरू हो गया था और रात 11 बजे आलम यह हो गया था की सड़कों पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था चारों ओर कोहरे की चादर दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन


तामपान में आई गिरावट
हालांकि सुबह 11 बजे धूप निकलने के बाद लोगों ने पूरे दिन धूप का आनंद लिया, क्योंकि पिछले 9 दिन से धूप देखने भी नहीं मिली। मंगलवार की सुबह भी कोहरा काफी तेज छाया था, लेकिन 11 बजते ही धूप निकल आई और बुधवार की सुबह से भी काफी घना कोहरा दमोह की सड़कों पर देखा गया। वहीं, अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है। सर्किट हाउस के चारों ओर इतना घना कोहरा छाया हुआ है कि नीचे बने मकान भी नहीं दिखाई दे रहे है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें