फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह जबलपुर हाईवे पर मिला युवक का अधजला शव; पास में ही पड़े मिले विजीटिंग कार्ड और कपड़े

Wed, 17 Jan 2024 11:47 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh Hindi News: युवक के अधजले शव मिलने को लेकर थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी ने बताया कि एसएफएल टीम को सूचित कर दिया है। डॉग स्क्वाड, साइबर और एसएफएल की टीम आएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव, कपड़े और विजिटिंग कार्ड को किया बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना अंतर्गत अभाना की टेक पर सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास एक युवक का अधजला शव मिला है। शव सुनसान इलाके में अधजली अवस्था में पड़ा देखा गया, जिसका चेहरा पूरी तरह से जला होने से पहचान करना भी मुश्किल है। घटना की सूचना मिलने पर नोहटा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल पर पाया कि युवक का शव खोरा तलैया के पास झील क्षेत्र में पड़ा है। उसका सिर और सीना जला हुआ है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि युवक की पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने ज्वलनशील सामग्री पेट्रोल या डीजल डालकर मुंह और सीना जला दिया है।

वहीं, शव के पास कुछ ही दूरी पर पुलिस को एक विजिटिंग कार्ड मिला है जो किसी जय गुरुदेव दवाखाना के डॉक्टर लखन राजोरिया का है। कार्ड में पता थापक वार्ड क्रमांक 10 पीपल के नीचे पाटन लिखा हुआ है। साथ ही कुछ दूरी पर कपड़े भी अलग-अलग हिस्सों में पड़े मिले।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी ने बताया कि एसएफएल टीम को सूचित कर दिया है। डॉग स्क्वाड, साइबर और एसएफएल की टीम आएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि अभी घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें