फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दमोह के मड़ियादो में पुराने पुलिस थाना भवन में लगी आग, बड़ी घटना टली, समय पर पाया काबू

Fri, 05 Apr 2024 06:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के मड़ियादो में पुराने पुलिस थाना भवन में आग लग गई। गनीमत रही कि बड़ी घटना टल गई और समय से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
थाने से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के मड़ियादो में पुराने पुलिस थाने में बने एक कमरे की छत पर रखे सोलर पैनल में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बिकराल हो गई और सूखी लकड़ियों में भी आग लग गई। फायर बिग्रेड की मदद से आग को समय पर बुझाया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा पुलिस थाना भवन के सोलर प्लेट से आग की लपटें और धुआं देखा तो पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। इस दौरान आग की कुछ चिंगारी थाना परिसर के पीछे पड़ी घांस व लकड़ी पर गिरी, जिससे आग ज्यादा भड़क गई।

आग लगने की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घरों से पानी डालकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। कुछ देर बाद हटा नगर पालिका का फायर बिग्रेड वाहन भी मौके पर पंहुचा और आग पूरी तरह बुझाई गई। आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, सोलर प्लेट के नीचे आग लगी और धुआं उठता दिखाई दिया था। गनीमत रही कि समय रहते आग नियंत्रण कर ली गई। अन्यथा थाना परिसर में रखे जब्ती के पुराने वाहन और अन्य सामग्री भी आग की चपेट में आ जाती। इसके अलावा जिस जगह यह हादसा हुआ, उसके तीनों ओर रहवासी क्षेत्र और बाजार परिसर है। बता दें कि नए थाना भवन बनने के बाद इस परिसर में स्थित अन्य कुछ कमरे में पुलिस कर्मी और 108 के कर्मचारी निवास बनाए हुए हैं। वहीं, ग्राउंड में अनुपयोगी वाहन भी रखे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें