फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से किसान और मवेशी की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमॉर्टम

Sat, 06 Jan 2024 07:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र की फतेहपुर चौकी अंतर्गत आने वाले खमरिया गांव में शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से खेत में सो रहे एक किसान की मौत हो गई, इतना हीं नहीं पास ही बंधा एक मवेशी भी इसकी चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया।
विज्ञापन
दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से किसान और मवेशी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार धर्मदास पिता गजाधर कुशवाहा 55 निवासी खमरिया अपने खेत पर टपरिया बनाकर रहता था और फसलों की रखवाली करता था। इसी टपरे में उसकी भैंस भी बंधी थी। शुक्रवार रात इसी टपरे पर आकाशीय बिजली गिरने से किसान धर्मदास और भैंस की मौत हो गई।

विज्ञापन


इधर, परिजनों ने बताया कि किसान धर्मदास कुशवाहा रोज शाम अपने खेत पर जाता था और खेत पर ही एक टपरा बना कर रात में वहीं रहता था। पिछले कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है। शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद वह टपरे में सो गया।  रात में बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी और टपरे पर जाकर गिरी जिससे धरमदास की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस को दी गई सूचना
शनिवार सुबह परिजन खाना देने के लिए खेत पर पहुंचे तो देखा कि टपरे में भैंस मृत हालत में पड़ी है। धरमदास को आवाज लगायी, लेकिन उसने नहीं सुना और जब अंदर जाकर देखा तो उसका शव पड़ा था और मुंह और हांथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए थे। तत्काल फतेहपुर पुलिस को सूचना दी चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें