फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: चंपत पिपरिया में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, लाइन ठीक करते समय सप्लाई चालू होने से हुआ हादसा

Sun, 14 Jan 2024 07:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

लाइन सुधारने समय अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई और कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद व्यक्ति का शव खंभे पर ही लटक गया।
विज्ञापन
हादसे में बिजली कर्मी की मौत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के नरसिंहगढ़ में रविवार शाम करंट लगने से बिजली कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय कर्मचारी बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। हादसे के बाद व्यक्ति का शव खंभे पर ही लटक गया।

विज्ञापन


दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ सब स्टेशन के अंतर्गत चंपत पिपरिया में बिजली लाइन का सुधार करते समय कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महेश रजक 40 साल का था। हादसे के बाद उसका शव बिजली लाइन पर ही लटक गया। 

घटना की जानकारी बिजली कर्मचारियों को दी गई और लाइन बंद कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि महेश लाइन सुधारने का काम कर रहा था और तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई और कर्मचारी को करंट लगने से उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। हालांकि अभी तक शव बिजली लाइन पर ही लटका है। नीचे नहीं उतारा गया और मृतक के परिजन भी नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें