राज्यरानी एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
दमोह की लाइफ लाइन कही जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस की रिजर्वेशन बोगी में रविवार शाम दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर हुए विवाद में जमकर लात घूसे चले। जिसके बाद बोगी में मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच बचाव किया और समझाइश देकर मामला शांत कराया। चलती ट्रेन में यह विवाद हुआ है और लोगों की समझाइश पर मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। जिस बोगी में यह विवाद हुआ, उसमें दमोह की ओर आने वाले यात्री सफर कर रहे थे।
मामला हुआ शांत
बताया गया है कि शाम करीब पांच बजे राज्यरानी एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन से दमोह की ओर रवाना हुई थी। विदिशा आने के पहले रिजर्वेशन बोगी डी 6 में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच पहले कहासुनी हुई और उसके बाद लात, घूंसे चलने लगे। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बीच बचाव किया और दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।