फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जबलपुर हाईवे पर ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक साल के मासूम की मौत, चार लोग गंभीर घायल

Thu, 28 Mar 2024 10:37 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह में बाइक और ट्रक की टक्कर में एक बच्ची की मौत हो गई तो चार लोग घायल हुए हैं। ये सभी एक बाइक पर सवार थे। अभाना के पास पेट्रोल पंप के आगे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर मार्ग पर नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना के पास हुए बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोहटा निवासी हलकेदा महोबिया अपनी पत्नी पूनम, बेटी सुहानी, दिव्या, मुड़ी महोबिया बाइक से ग्राम घमरा से गाड़ाघाट जा रहे थे। इसी बीच अभाना के पास पेट्रोल पंप के आगे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चियों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान नोहटा से दमोह आ रहे गणपत लोधी एवं सुरक्षा लोधी ने घायल बच्चियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं अन्य घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक साल की बच्ची सुहानी की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची सहित चार का इलाज चल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें