फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: छेड़खानी से परेशान होकर छात्राओं ने चलती बस से लगाई छलांग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 08:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि छात्राओं ने शिकायत की थी कि बस में उनके साथ छेड़खानी हुई। इससे डर के कारण चलती बस से कूद गई। बस में पहले से चार लोग थे, जिसमें से एक बुजुर्ग व्यक्ति उन्हें घूरने लगा और गंदे कमेंट्स पास करने लगा।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त की गई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले अखरोटा टोरी मार्ग के बीच यात्री बस में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के प्रयास में बस से कूदने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी काफी उम्रदराज हैं, एक आरोपी की उम्र 71 तो दूसरे की 61 साल है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह बस बैठकर स्कूल जा रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। घबराई छात्राओं ने पहले बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब बस नहीं रोकी गई तो दोनों ने चलती बस से छलांग लगा दी। आरोपी बस को लेकर वहां से फरार हो गए। दोनों छात्राओं ने अपने परिजनों को फोन लगाया। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। छात्राओं के सिर में चोट आई है। दोनों छात्राएं जिला अस्पताल में भर्ती है। उधर, तेजगढ़ पुलिस ने बस के आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश की जा रही है। बस को भी जब्त कर लिया गया है।

कक्षा नौवीं की छात्रा ने बताया था कि वह अपने गांव से टोरी सरकारी स्कूल में मैथ्स का पेपर देने जा रही थी, जिस बस से वह रोज आना-जाना करती थी वह बस नहीं आई थी। एक नई बस उन्हें मिली, जिसमें वह बैठ गई। बस पूरी तरह खाली थी। उसमें ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे। कुछ दूर चलने के बाद जब हमने बस के कंडक्टर को किराया दिया, तो उसने किराया लेने से मना कर दिया और अचानक उसने बस के दरवाजे बंद कर दिए एक आरोपी हमें बुरी नजर से घूर रहा था और गंदे कमेंट करने लगा। हमने बस को रुकवाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने बस नहीं रोकी। डर के मारे हम दोनों बहने एक के बाद एक चलती बस से कूद गए। आरोपी वहां से बस लेकर चले गए।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि छात्राओं ने शिकायत की थी कि बस में उनके साथ छेड़खानी हुई, जिससे डर के कारण चलती बस से कूद गई। छात्राओं ने बताया कि वह एक नई बस में स्कूल जाने के लिए बैठ गई थी। बस में पहले से चार लोग थे, जिसमें से एक बुजुर्ग व्यक्ति उन्हें घूरने लगा और गंदे कमेंट्स पास करने लगा। तभी बस के कंडक्टर ने बस का पिछला दरवाजा बंद कर दिया। छात्राओं को अनहोनी का अंदेशा हुआ तो दोनों बस के आगे वाले गेट से चलती बस से कूद गई।

इस मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर मोहम्मद आसिक शाह पिता अकबर शाह 28 निवासी हिंडोरिया, कंडक्टर बंसीलाल पिता राम चरण सेन 63 निवासी कुंडलपुर, रास्ते में बस में सवार हुए हुकुम पिता जगत सिंह 71 निवाड़ी सदगुवां और माधव पिता सुदामा असाटी 53 निवासी राजा पटना के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह बस पन्ना से झापन पहुंची थी, जहां से लोगों को प्रयागराज जाना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें