फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: लहूलुहान हालत में घर के बाहर मिला युवक का शव, गले में बाइक की चेन बांधकर किया सिर पर हमला

Tue, 11 Feb 2025 01:27 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

आज सुबह गैसाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का शव उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। युवक के गले में बाइक की चेन के निशान हैं और सिर पर घाव भी हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव रक्त रंजित हालत में घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों को मंगलवार की सुबह जैसे ही घर के बाहर शव पड़ा होने की जानकारी लगी, उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। गैसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले में बाइक की चेन बंधी हुई मिली है। साथ ही सिर पर घाव भी हैं। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंडी मंदिर के पास रहने वाले ओमकार आदिवासी (40) का शव मंगलवार सुबह उसके ही घर के बाहर रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला। युवक अविवाहित है और अपने भाई-भाभी के साथ रहता है। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने घर के बाहर ओमकार का शव देखा तो तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं है कि युवक घर के बाहर कब और कैसे आया और किसने उसकी हत्या कर दी। गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडे डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। युवक के गले में बाइक की चेन बंधी हुई है और सिर पर चोटों के निशान भी हैं। 
विज्ञापन


अंदेशा लगाया जा रहा है कि लोहे की चेन से गला दबाकर सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया है। आरोपी अभी अज्ञात हैं पुलिस के द्वारा मार्ग कम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराबी प्रवृत्ति का था और इधर-उधर भटकता रहता था। बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें