फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh : एक साल से बंद पड़ी थी पेयजल पाइप लाइन, एसडीएम ने एक सप्ताह में चालू कराया, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Wed, 22 Jan 2025 04:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जिले के बम्होरी पाजी गांव में बीते एक साल से बंद पड़ी पेयजल योजना चालू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांव में सतधारू योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन एक साल से पाल मुहल्ले में पाइप लाइन फटने के कारण जल आपूर्ति रुकी हुई थी।
विज्ञापन
पानी सप्लाई की जानकारी लेते एसडीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व ने एक साल से बंद पड़ी बम्होरी पाजी गांव की पेयजल योजना को मात्र एक सप्ताह में चालू कर दिया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। एसडीएम ने बुधवार को गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि एक साल बाद अब उनके घरों में पानी पहुंचने लगा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव में सतधारू योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन पिछले एक वर्ष से पाल मुहल्ले में पाइप लाइन फटने के कारण जल आपूर्ति रुकी हुई थी। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को पंचायत और सतधारू योजना के कर्मचारियों के समक्ष उठाया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व से मदद मांगी। एसडीएम ने मात्र एक सप्ताह में योजना को फिर से चालू कर दिया, जिससे गांव के लोगों को राहत मिली है।

पेयजल योजना चालू होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए बम्होरी निवासी भारत पाल और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले एक साल से नदी, कुआं और खेतों के बोर से पानी लेकर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने जनसुनवाई में आवेदन दिया था और नए एसडीएम को अपनी समस्या बताई थी। उन्होंने 15 दिन का समय मांगा था, लेकिन उससे पहले ही पानी हमारे घरों में आ गया।
विज्ञापन


एसडीएम सौरभ गंधर्व ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी का सदुपयोग करें और नलों में टोंटी का इस्तेमाल करें ताकि पानी का अधिक नुकसान न हो। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पानी सप्लाई

 

पानी सप्लाई

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें