फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दमोह के पटेरा में तलाकशुदा पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 09:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में 24 नवंबर को तलाकशुदा पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को दमोह पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में 24 नवंबर को तलाकशुदा पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को दमोह पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश किया। 
विज्ञापन


हटा एसडीओपी नितेश पटेल द्वारा इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश की जानकारी दी गई। बता दें कि तलाकशुदा महिला मरजीना खान की हत्या उसके पहले पति नफीस खान द्वारा की गई थी। महिला का अपने पति नफीस खान से तलाक हो चुका था और वह दो वर्षों से पटेरा में मुस्ताक खान से कोर्ट मैरिज करने के बाद साथ रहने लगी थी। जिससे पूर्व पति नफीस रंजिश रखे हुए था। घटना दिनांक को पहले मृतिका के पति मुस्ताक की रैकी की और जब पति बकरियां चराने चला गया। तब आरोपी नफीस अपने नाबालिग भतीजे के साथ मरजीना के घर में घुसा और उसे साथ चलने को कहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। तभी नाबालिग भतीजे ने मरजीना को पकड़ लिया और नफीस ने चाकू से कई वार किए। 

घर पर मरजीना की जेठानी थी जो आवाज सुनकर घटनास्थल पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान मरजीना की मौत हो गई। आरोपी बाइक से  फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर आरोपी  को पकड़ने टीम गठित कर लगातार जगह -जगह दबिश दी। सूचना के आधार पर आरोपी को राजस्थान के अजमेर के थाना कृष्णगंज पुलिस की मदद से अजमेर से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें