फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Road Accident: ग्वारी गांव में पेड़ से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 04 Sep 2023 01:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh Road Accident: दमोह जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार तीन लोग पेड़ से टकरा गए। उनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वारी मार्ग पर रविवार रात बाइक सवार तीन युवक पेड़ से टकरा गए। इसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर है, जिसका इलाज जबलपुर में चल रहा है। 

विज्ञापन


बता दें, बाइक सवार गगन पिता गंगाराम यादव 20 साल निवासी ग्वारी, मजीद खान और राममिलन यादव निवासी ग्वारी बाइक से जा रहे थे। गांव से निकलते ही तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें 108 और 100 डायल के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डाक्टर विक्रांत चौहान के द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद तीनों को जबलपुर रेफर किया गया। 

लेकिन रास्ते में गगन पिता गंगाराम यादव और मजीद खान की मौत हो गई, जिनके शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया और राममिलन यादव का इलाज जारी है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें