फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कोतवाली पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, भीड़ भरे स्थान से चुटकी में गायब कर देते थे वाहन

Mon, 04 Sep 2023 11:58 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में कोतवाली पुलिस को बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 बाइक बरामद की है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरोह के पास चोरी की गई 12 बाइक जब्त की गई है और चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 

विज्ञापन


एसपी सुनील तिवारी और सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में  गठित टीम ने कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। इनके कब्जे से कोतवाली में दर्ज चार चोरियों के वाहन जब्त हुए हैं। आठ वाहन उन्होंने अन्य जगहों से चुराए थे। आरोपी पार्किंग या बाजार में खड़ी बाइक्स को चुटकी बजाते ही चुरा ले जाते थे। लॉक तोड़ते थे और मास्टर चाबी से गाड़ी स्टार्ट कर इतने आत्मविश्वास से ले जाते थे कि किसी को शक ही नहीं होता था।  पकड़े गए आरोपियों में पुरषोत्तम अहिरवार एवं बाबू सिंह लोधी बांसा तारखेडा के निवासी हैं। आशीष गौड ग्राम बासनी एवं जयराम कुर्मी पटेल ग्राम भौरासा थाना दमोह देहात का निवासी है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें