फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोर अंधविश्वास: महिला को डॉक्टर ने मृत बता दिया, फिर भी परिजन कान के पास मोबाइल लगाकर झाड़-फूंक करवाते रहे

Mon, 13 May 2024 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में हटा थाना एरिया के प्रेमपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कृति पति दीपचंद अहिरवार (28) शनिवार दोपहर ही अपने मायके आलमपुर कैथोरा से अपने ससुराल प्रेमपुरा गांव आई थी।
विज्ञापन
मोबाइल लगाकर झाड़-फूंक करवाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा सिविल अस्पताल में नवविवाहिता कृति पति दीपचंद अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बाद परिजन उसके कान में मोबाइल लगाकर किसी ओझा से झाड़-फूंक कराते रहे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हटा थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव निवासी कृति पति दीपचंद अहिरवार अपने मायके बटियागढ़ तहसील के आलमपुर कैथोरा से अपने ससुराल प्रेमपुरा गांव आई थी। कुछ देर बाद शाम को अचानक तबियत खराब होने पर परिजन सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

तभी कुछ अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल के वार्ड में  मृतका के कान में मोबाइल लगाकर किसी तांत्रिक से झाड़-फूंक कराते  नजर आए। वार्ड के अंदर जब यह झाड़-फूंक चल रही थी, उसी दौरान किसी ने यह वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी 18 अप्रैल को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें