फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: कक्षा आठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल के शौक में पहले काट चुका था हाथ की नस

Mon, 13 May 2024 11:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह के सिविल वार्ड चार निवासी कक्षा आठवीं के 13 वर्षीय छात्र ने रविवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह जानकारी भी सामने आई है कि नाबालिग मोबाइल का बहुत आदी था और कुछ समय पहले अपने हाथ की नस भी काट चुका था। 

विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार सिविल वार्ड चार निवासी सारांश पिता सत्येंद्र दुबे 13 रविवार शाम  को अपने कमरे में था। उसके पिता बस में कंडक्टरी करते हैं जो बाहर गए थे। मां दूसरे कमरे में सो रही थीं और बड़ा भाई बाहर दुकान गया था।

इसी दौरान उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब उसकी कोई आहट नहीं आई तो परिजनों ने आवाज देने के बाद दरवाजा तोड़ा तो देखा कि नाबालिग फांसी के फंदे पर लटका था। जिसे तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


कुछ माह पहले काट ली थी हाथ की नस
बताया गया है कि सारांश हमेशा मोबाइल चलाता रहता था। मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। कुछ माह पहले ही उसने मोबाइल पर देखकर ही अपने हाथ को ब्लेड से काटकर अपना नाम लिख लिया था। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि मोबाइल पर किसी गेम के चक्कर में ही उसने यह कदम उठाया है। टीआई आनंद कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें