फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: लखरोनी मेले में से दो नाबालिग लापता, दूसरे दिन भी नहीं लौटे घर, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 03 Jan 2024 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के पथरिया में मेला घूमने गए दो नाबालिग लापता हो गए। दूसरे दिन भी वे घर नहीं लौटे। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेले में से लापता नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में पथरिया थाना क्षेत्र के वार्ड नौ में रहने वाले दो नाबालिग छात्र मंगलवार दोपहर अपने घर से लखरोनी मेला घूमने गए थे। लेकिन बुधवार तक घर वापस नहीं आए। दोनों नाबालिगों के बारे में एक दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के द्वारा शाम तक इंतजार किया और उसके बाद बुधवार सुबह पथरिया थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, परिजनों  का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने बच्चों को एक नजर देखना चाहते हैं। इन दोनों छात्रों में एक छात्र कक्षा आठवीं में पढ़ता है और दूसरा कक्षा छठवीं में पढ़ता है और दोनों अच्छे दोस्त हैं।

पथरिया वार्ड नौ निवासी साहिल पिता राजेश अहिरवार (14) कक्षा 8वीं में पढ़ता है और अंश पिता रेवाराम अहिरवार (12) कक्षा छठवीं का छात्र है। यह दोनों नाबालिग मंगलवार को लखरोनी गांव मेला घूमने गए थे। छात्र अंश की मां सीता अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा और उसका साथी साहिल दोनों मंगलवार दोपहर 12 बजे घर से लखरोनी मेला जाने की बात कहकर गए थे। लेकिन शाम तक वापस नहीं आए तो पुलिस को सूचना दी और बुधवार तक उनका इंतजार किया। इसके बाद पथरिया थाने जाकर दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


दोनों बच्चों के परिजन काफी परेशान हैं और आस पड़ोस और नजदीक के रिश्तेदारों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि दोनों नाबालिगों के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को लखराेनी के एक मंदिर गए थे। जो बुधवार तक वापस नहीं आए। रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें