फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: इंदौर जा रही बस से पालतू कुत्ता कुचला, लोगों ने बस रोककर चालक को पीटा, पुलिस ने शांत कराया मामला

Sun, 03 Sep 2023 01:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: दमोह पन्ना स्टेट हाईवे पर शनिवार रात जमकर हंगामा हुआ। यहां इंदौर जा रही बस की चपेट में आने से एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने बस चालक को जमकर पीटा, बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बस से कुत्ता कुचलने पर चालक को लोगों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह पन्ना स्टेट हाईवे पर शनिवार रात इंदौर जा रही बस से एक पालतू कुत्ते की कुचलकर मौत हो गई। जिससे गुस्साए लोगों ने बस रुकवाकर चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह इंदौर से पन्ना जा रही चार्टर्ड बस जब हटा पहुंची तो किसी कुत्ते की कुचलने से मौत हो गई थी, बस पन्ना निकल गई और रात में जब इंदौर जाने के लिए पन्ना से रवाना होकर हटा पहुंची तो सिविल अस्पताल के पास लोगों ने बस को रोक लिया और चालक से मारपीट शुरू कर दी। जिससे यात्री परेशान होते रहे, उसी दौरान किसी ने बस की चाबी निकाल ली जिससे बस स्टार्ट नहीं हो सकी। हंगामे की सूचना हटा पुलिस को लगी तो टीआई मनीष मिश्र मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें