फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: फल मार्केट में आग लगने से लाखों का नुकसान, आधा सैकड़ा से अधिक हाथ ठेला जलकर खाक

Tue, 10 Oct 2023 11:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: दमोह के फल बाजार में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कई हाथ ठेले जल गए, वहीं व्यापारियों का लाखों रुपये की नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फल बाजार में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कोतवाली क्षेत्र के कचौरा बाजार स्थित फल मार्केट में सोमवार की रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें करीब एक दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ गई और दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बता दें यह शहर का प्रमुख फल मार्केट है, जहां से पूरे जिले में फलों की बिक्री होती है। सोमवार की रात करीब 1:00 बजे जब इस मार्केट से आग की लपटें उठी तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक आग बुझ पाती व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन




फल व्यापारी अक्षय खटीक ने बताया कि उसकी फल की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी और जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी दुकान के अलावा करीब एक दर्जन दुकानों से आग की लपटें उठ रही थी। इस आगजनी की घटना में उनका करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, इसके अलावा हाथ ठेले पर जो लोग फलों का विक्रय करते हैं, उनके हाथ ठेले भी आग की लपटों  में आ गए और करीब आधा सैकड़ा हाथ ठेले जल गए। आग की घटना करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान फल व्यापारियों के द्वारा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हुई इसमें शॉर्ट सर्किट मुख्य वजह है या किसी के द्वारा इस फल मार्केट में आग लगाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें