फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: अज्ञात कारणों के चलते मजदूर के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Tue, 21 Nov 2023 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के नोहटा एरिया में स्थित एक मजदूर के घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा खाने-पीने का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के नोहटा में सोमवार रात करीब नौ बजे अज्ञात कारणों के चलते एक मजदूर के घर के ऊपरी हिस्से में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने नोहटा थाना पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी, जिसके बाद टीम पहुंची।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से भीषण आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है। घर के मालिक इशाक खान का कहना है कि वह मजदूरी करता है। परिवार के सभी लोग घर के निचले हिस्से में थे। अचानक ऊपर आग लग गई।

लपटें उठी तो आसपास के लोगों ने खबर की, इसके बाद हम लोग बाहर भागे। उसने बताया कि ऊपर वाले हिस्से में टीवी, फ्रिज, पलंग और बहुत सारा सामान रखा था, जो सभी जल गया। इससे उसका काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें