फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: नाली निर्माण के मूल्यांकन के लिए मांगी 90 हजार की घूस, 25 हजार लेते उपयंत्री गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2024 07:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश के दमोह में एक उपयंत्री को ईओडब्ल्यू की टीम ने 25 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उसने ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के कार्य के मूल्यांकन के एवज में रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन
दमोह में उपयंत्री को 25 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के बटियागढ़ जनपद में पदस्थ एक उपयंत्री को सोमवार दोपहर जबलपुर और  सागर ईओडब्ल्यू की टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी उपयंत्री ने कैथौरा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के मूल्यांकन के एवज में 90,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त के तौर पर 2 हजार ले रहे थे, तब यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू टीआई उमा नवल आर्य ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि उपयंत्री सीताराम कोरी पंचायत में नाली निर्माण के बाद उसके मूल्यांकन के एवज में 90,000 की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के बाद शिकायतकर्ता के माध्यम से सोमवार दोपहर उपयंत्री को पहली किस्त के रूप में 25 हजार की राशि दी गई। टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। टीम ने शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा है। उनका कहना है कि नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें