फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: हिंडोरिया में मंच से बोलीं हटा विधायक उमा देवी खटीक, तहसीलदार महोदय आपकी शिकायत दोबारा न मिले

Thu, 04 Jan 2024 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के हिंडोरिया में मंच से हटा विधायक उमा देवी खटीक ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, तहसीलदार महोदय आपकी शिकायत दोबारा न मिले।
विज्ञापन
हटा विधायक उमा देवी खटीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के हटा की नव-निर्वाचित विधायक उमा देवी खटीक ने बुधवार को नगर परिषद हिंडोरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आमसभा को संबोधित करते समय नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां मंच पर बैठे तहसीलदार से मुझे कई शिकायतें मिली हैं। आप सुन लीजिए तहसीलदार महोदय जनता को इस तरह से परेशान न करें, मैं अभी आप से अकेले में बात करतीं हूं। किसी भी स्थिति में जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए, जिस पर तहसीलदार खड़े हो गए। उन्होंने कहा, बताइए क्या शिकायत है। इस पर विधायक ने बात करने के लिए कहा।

इससे पहले विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। वर्तमान में विकसित भारत यात्रा के माध्यम से आमजनता को सरकार की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने हिंडोरिया की लंबित पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के अलावा हिंडोरिया को ब्लॉक तहसील का हक वापस दिलाने, एक्सीलेंस स्कूल खोलने, खेल मैदान निर्माण करने सहित नगर विकास में भरपूर सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें