फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने किया योग, छात्रों को बताया स्वामी विवेकानंद की बातें

Fri, 12 Jan 2024 03:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने योगा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा, तुम्हारी अर्जुन जैसी मजबूत भुजाएं होंगी तो तुम गीता के संदेश को समझने के योग्य होगे।
विज्ञापन
योगा करते हुए संस्कृति मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस के मौके पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। जबेरा विधायक और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी योग किया और छात्रों से कहा कि तुम्हारी अर्जुन जैसी मजबूत भुजाएं होंगी तो तुम गीता के संदेश को समझने के योग्य होगे। इसके साथ ही दमोह एक्सीलेंस स्कूल में कलेक्टर मयंक अग्रवाल के साथ एसपी और अन्य अधिकारियों ने योग किया।

विज्ञापन


जबेरा विधायक धर्मेंद्र लोधी ने गृह ग्राम नोहटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और योग किया। छात्रों को संबोधित करते हुए  कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। स्वामी जी ने देश राष्ट्र समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जो अपने लिए जीते हैं, वह केवल जीते हैं, उनका कोई महत्व नहीं है। जब भी कोई दुर्बल स्वामी विवेकानंद के पास आता और गीता की बात करता तो वो कहा करते थे, कि अगर गीता संदेश जानना चाहते हो तो जाओ मैदान में फुटबाल खेलो।  जब तुम्हारी अर्जुन जैसी मजबूत भुजाएं होंगी, तब तुम गीता के संदेश को समझने के योग्य होगे। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने भी सूर्य नमस्कार किया।

विज्ञापन


कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने किया योग
दमोह जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस आयोजन में शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। शहर के एक्सीलेंस स्कूल में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एसपी सुनील तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यहां शिक्षकों ने बच्चों को सूर्य नमस्कार के महत्व को बताया। 
विज्ञापन




आयोजन में शामिल लोगों को बताया गया कि सूर्य नमस्कार योग साधना है, जिसे नियमित रखने पर हमारा शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है और हम कई तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने इस आयोजन के मौके पर लोगों से अपील की है कि सूर्य नमस्कार योग अभ्यास को लोग अपने दैनिक जीवन में अपना लें। इसके बेहतर परिणाम होते हैं। शहर के एक्सीलेंस स्कूल में बड़े पैमाने पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चे, शिक्षक और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें