फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तेज बारिश से जंगली नालों में आया उफान, बाइक सहित बहे दो युवकों को बची जान

Fri, 06 Sep 2024 08:40 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में गुरुवार को दिन में तेज बारिश से कई नाले उफान पर आ गए। कई रास्ते बंद रहे। इस दौरान एक रपटे से बह नाले को पार करने में बाइक सवार दो लोग बह गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उन्हें बचाया। 
विज्ञापन
पुल से निकलते लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मडियादो में गुरुवार दोपहर हुई बारिश से नदी व जंगली नाले शाम के समय उफान पर आ गए। इस दौरान लोग जान जोखिम में डालकर निकलते रहे। दो बाइक सवार युवकों ने भी उफनते नाले को पार किया और बाइक सहित बह गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर में इतनी तेज बारिश शुरू हुई कि कुछ ही देर में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। मडियादो-रजपुरा मार्ग पर जामुन झिरिया और मडियादो-वर्धा मार्ग पर पड़ने वाला वमनी जंगली नाला उफान पर आ गए और दो घंटे का जाम लग गया। इस दौरान दोनों मार्गों पर नाला पार करने के चक्कर में लापरवाही देखने मिली। मडियादो-रजपुरा मार्ग पर पड़ने वाले जामुन झिरिया नाले में जल्दी के चक्कर में बाइक सहित दो लोग बह गए। ग्रामीणों द्वारा बह रहे दोनों युवकों को आगे सुरक्षित निकाल लिया गया। नाले में बहे युवकों की पहचान हल्लू आदिवासी और तातु आदिवासी निवासी महुआखेड़ा थाना मडियादो के रूप में हुई। दोनों युवक मडियादो से अपने घर वापस जा रहे थे।

दों घंटे बंद रहा मार्ग
मडियादो-वर्धा मार्ग पर वमनी नदी उफान पर आ गई, जिससे दो घंटे तक मार्ग बंद रहा और दोनों तरफ लोगों की लंबी लाइन लग गई। जैसे ही उफान कम होना शुरू हुआ ग्रामीणों द्वारा लापरवाही पूर्वक निकलना शुरू कर दिया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। बता दें कि मडियादो-वर्धा मार्ग पर बड़े पुल का निर्माण चल रहा है और छोटे जंगली नालों पर सड़क के समतल रिपटा बने हुए हैं जो थोड़ी सी बारिश में डूब जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें