फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Crime: 20 पेटी अवैध शराब के साथ कार सहित पकड़ा गया आरक्षक, एफआईआर दर्ज, एसपी ने किया निलंबित

Thu, 24 Oct 2024 06:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अजय यादव कुम्हारी क्षेत्र में एक ढाबा संचालित करता है यहीं से  उसकी पत्नी सरपंच है और यह काफी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। 
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह  जिले की पटेरा थाना पुलिस ने बुधवार रात एक आरक्षक को कार से  20 पेटी अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34- 2 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं  दमोह एसपी ने आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया है और उसकी  विभागीय जांच कराने  की बात भी की है। 
विज्ञापन


दमोह जिले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का परिवहन शराब माफिया के द्वारा किया जाता है। लेकिन अब इसमें पुलिस कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आ गई। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अजय यादव कुम्हारी क्षेत्र में एक ढाबा संचालित करता है यहीं से  उसकी पत्नी सरपंच है और यह काफी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। 

जिले में नशा मुक्ति अभियान के लिए काम करने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को इस बात की खबर लगी  कि आरक्षक अजय यादव अपने सहयोगी राजेंद्र यादव के साथ अपनी ही कार एमपी 34 जेड सी 5753 से अवैध शराब परिवहन करके कुम्हारी से बिलगुआ ले जा रहा है। तभी भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने पटेरा टीआई अमित मिश्रा को इस बात की जानकारी दी। पुलिस और संगठन के सदस्यों ने कार की घेराबंदी की और आरक्षक और उसके सहयोगी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी  आरक्षक अजय यादव और साथी राजेंद्र के खिलाफ मामला कर लिया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी। इस घटना के बाद भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता आरक्षक के ढाबे पर भी पहुंचे और वहां एक टीन शेड के अंदर भी अवैध शराब होने की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें