फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पूर्व भाजपा विधायक नियमों को दरकिनार कर समर्थकों के साथ कर रहे ऑटो की सवारी, पुलिस नजारा देखती रही

Fri, 25 Aug 2023 04:57 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक नियमों की अनदेखी करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ ऑटो की सवारी करते देखे गए। ऑटो खचाखच पूरी तरह से भरा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस केवल देखती रही।
विज्ञापन
क्षमता से अधिक समर्थकों के साथ सवार होकर भाजपा के पूर्व विधायक नियमों की अनदेखी करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह में भाजपा के पूर्व विधायक ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की। पूर्व भाजपा विधायक लखन पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ खचाखच भरे ऑटो में बैठकर सवारी कर रहे थे। ऑटो पूरी तरह समर्थकों से भरा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस गुजरते हुए ऑटो को देखता रहा।

विज्ञापन


दरअसल दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक लखन पटेल शुक्रवार को आटो की सवारी करते देखे गए। जिसे देख लोग हैरान हुए।विधायक की सादगी देख तारीफ भी करने लगे। लेकिन पूर्व विधायक नियमों को दरकिनार कर यह आटो की सवारी कर रहे थे। वह ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे थे और पीछे क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थी। घंटाघर के समीप पूर्व विधायक का काफिला निकला तो वहां एक यातायात पुलिस का जवान ट्रेफिक व्यवस्था संभाल रहा था। लेकिन उसके सामने ही नेता जी नियमों को दरकिनार कर निकल गए। वह पुलिसकर्मी भी हंसने के अलावा कुछ नहीं कर सका। क्योंकि मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा था।

यह फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। लोग कमेंट कर रहे हैं कि पूर्व विधायक ने आटो की सवारी की यह बहुत अच्छी बात है और इस प्रकार की सादगी भी नेताओं को रखनी चाहिए। लेकिन लोग यह भी कह रहे हैं कि यह तो नियमों का उल्लंघन भी है। क्षमता से अधिक लोग ऑटो में बैठे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व विधायक लखन पटेल आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर पथरिया से भाजपा प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को दमोह के गुबरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना था। इसलिए उनके हैलीपेड पर लखन पटेल को भी जाना था। तो सीएम के आने से पहले उन्होंने ऑटो की सवारी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें