फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह के 15 वर्षीय पहलवान ने इंदौर के पहलवान को पटखनी देकर जीता गोल्ड मेडल, पिता से मिली प्रेरणा

Sun, 29 Sep 2024 07:39 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: दमोह शहर के 15 वर्षीय पहलवान ने इंदौर के पहलवान को कुश्ती में पटखनी देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। जिससे पूरा जिला गोरवान्वित है। पहलवान धर्मवीर ने इंदौर के पहलवान पार्थ यादव को अंतर्राष्ट्रीय मेट पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शिकस्त देकर पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर के 15 वर्षीय पहलवान ने इंदौर के पहलवान को कुश्ती में पटखनी देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। जिससे पूरा जिला गोरवान्वित है। जानकारी के अनुसार खंडवा जिले में 68वीं शालेय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दमोह शहर के पहलवान धर्मवीर खरारे ने सागर संभाग से दमोह जिले का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


धर्मवीर ने इंदौर के पहलवान पार्थ यादव को अंतर्राष्ट्रीय मेट पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शिकस्त देकर पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। जीत के बाद दमोह पहुंचते ही रेलवे स्टेशन पर उनके समर्थकों एवं कुश्ती संघ के सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पहलवान धर्मवीर खरारे व उनके कोच धर्मेंद्र पहलवान, भरत पहलवान, जितेंद्र पहलवान का स्वागत किया गया।

पिता से मिली प्रेरणा
बता दें कि धर्मवीर पहलवान की उम्र महज 15 वर्ष है और वह कक्षा 9वीं के छात्र हैं। उनके पिता विजय खरारे रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं। धर्मवीर को पहलवान बनने की प्रेरणा उनके पिता से ही प्राप्त हुई है। जो चैनपुरा में बने कुश्ती संघ द्वारा बनाए गए अखाड़े में अपने कोच जितेंद्र पहलवान व धर्मेंद्र पहलवान से प्रशिक्षण ले रहे हैं। चैनपुरा अखाड़े में अंतर्राष्ट्रीय मैट तो है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय अन्य उपकरण नहीं होने से सीमित संसाधनों में यहां नवयुवक पहलवानी के गुण सीख रहे हैं।
विज्ञापन


सीमित संसाधनों में भी इंदौर जैसे महानगर में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी को पराजित करना बड़ी उपलब्धि है। पूर्व में पहलवानी के गुण सिखा रहे धर्मेंद्र पहलवान ने उज्जैन में आयोजित संभाग केशरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया था। साथ ही सागर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अजय पहलवान ने ब्राउंज मेडल हासिल किया था। इसके बाद धर्मवीर ने खंडवा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। कोच जितेंद्र पहलवान ने जिला प्रशासन से इन पहलवानों को बेहतर इंतजाम करने के प्रबंध करने की अपील की है। समाजसेवियों से भी इन पहलवानों का सहयोग करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर मनु मिश्रा, महेश पहलवान, पहलवान राम मिश्रा, भरत पहलवान, शिकंदर खरारे, विजय खरारे, रत्नेश खरारे सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें