फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सास और बहू को सांप ने काटा, बहू की हुई मौत…सास का अस्पताल में इलाज जारी

Sun, 29 Sep 2024 05:01 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: दमोह में अनोखा मामला सामने आया है। यहां सांप काटने से बहू की मौत हो गई थी। उसी के अंतिम संस्कार में आने के लिए सास तैयारी कर रही थी, तभी उसे भी सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद सास को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
तारादेही थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तारादेही में सर्पदंश का अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें सांप के डसने से बहू की मौत हो गई और सास का इलाज चल रहा है। मामला अनोखा इसलिए है, क्योंकि सास व बहू के घर की दूरी दस किमी है। पहले बहू की मौत हुई थी, जिसके अंतिम संस्कार में आने के लिए सास तैयारी कर रही थी, तभी उसे भी सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


इस तरह समझिए घटनाक्रम
शनिवार की रात्रि तारादेही थाना अंतर्गत कुदपूरा गांव निवासी सूरजबाई उर्फ अंजनी पति रवि आदिवासी (24) को सोते समय सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थय केंद्र लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी लगते ही रिश्तेदार उसके अंतिम संस्कार में पहुंचने की तैयारी कर रहे थे। कुदपूरा से दस किलोमीटर दूर फुलर गांव में मृतका की चाची रहती है, वह भी कुदपूरा जाने तैयार हो रही थी। तभी रविवार सुबह घर में आए रिश्तेदार के लिए वह चाय बना रही थी, उसी दौरान उसे भी सांप ने डस लिया। परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले गए। ग्राम पंचायत कूदपूरा के सरपंच पुशू सिंह ने बताया कि रात्रि में सोते समय एक नवविवाहिता को सांप ने डस लिया था। महिला को उपचार के लिए परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें