फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता हुई शर्मसार: तालाब किनारे नवजात को फेंक गई निर्दयी मां, रोने की आवाज सुनकर युवक ने पुलिस को दी सूचना

Wed, 20 Dec 2023 10:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह में फिर एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को सड़क किनारे फेंक दिया, लेकिन एक युवक की सजगता से बच्ची सुरक्षित बच गई और जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
नवजात का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगंज वार्ड पांच धूबा तला से एक मामला सामने आया है। बता दें कि रात करीब 8 बजे तालाब किनारे एक नवजात शिशु को उसकी मां फेंक कर चली गई। तभी स्थानीय निवासी लखन रैकवार वहां से गुजर रहा था, उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो वह किनारे पहुंचा। जहां एक शिशु जीवित अवस्था में था। लखन ने तत्काल डायल 100  पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रधान आरक्षक नारायण और पायलट कोमल ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल नवजात शिशु को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया जहां स्टाफ के द्वारा बच्ची का इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन


नवजात को लेकर पहुंचा अस्पताल
लखन ने बताया जब वह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर तालाब किनारे पहुंचा तो बच्ची बहुत गंदी हालत में पड़ी हुई थी। उसका शरीर पूरा ठंडा हो गया था। पुलिस को सूचना देने के बाद उसने बच्ची को आग दिखाई तो बच्ची ने रोना कम कर दिया और वह एक टक उसे देखने लगी, इसके बाद जब पुलिस आ गई तो वह नवजात को लेकर अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन


नवजात की सेहत में सुधार
बता दें कि फिलहाल बच्ची का इलाज दमोह जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में डॉक्टर और सिस्टरों के द्वारा किया जा रहा है। इधर, डाक्टर रोहित जैन ने बताया की नवजात बच्ची पूरे 9 माह की है। बच्ची का इलाज चल रहा है और सेहत में सुधार हो रहा है। जांच के बाद पता चलेगा कि शरीर में कहीं कोई चोट तो नहीं है। वहीं देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दो दिन में दूसरी घटना
बता दें कि एक दिन पहले ही जिला अस्पताल में भी एक अज्ञात नवजात शिशु के शव को कुत्ते नोच रहे थे। अभी इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया और दमोह में फिर एक नवजात को उसकी मां इस तरह फेंक कर चली गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें