फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मामूली कहासुनी पर चचेरे भाई ने किया चाकू से हमला, गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 16 Mar 2024 02:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह में मामूली कहासुनी पर चचेरे भाई ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद घायल पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायल युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
घायल पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले अस्पताल चौराहे के पास बने मानस भवन के सामने मामूली कहासुनी पर एक युवक ने अपने चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। तत्काल ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक सोनू बंसल के पिता पुरुषोत्तम ने बताया कि उनका बेटा मानस भवन के पास खड़ा हुआ था, तभी अचानक आकाश बंसल ने आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।  उनके बीच पहले से कोई विवाद नहीं है।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि अचानक क्या हो गया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अस्पताल चौकी पुलिस ने घायल का इलाज करवाया और साथ में उसके बयान भी दर्ज किए हैं, जिसमें घायल ने बताया कि आकाश बंसल ने उसे चाकू मारा है, जो उसका चचेरा भाई है। अस्पताल चौकी ने यह जानकारी कोतवाली भेज दी है और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है, फिलहाल आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें