फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रोड शो, दो घंटे देर से आए, बीच में ही छोड़ भोपाल गए

Thu, 04 Apr 2024 07:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो दो घंटे देरी से शुरू हुआ। इसके बाद वह बीच में रोड शो छोड़कर भोपाल रवाना हो गए। गुरुवार को ही बड़े नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने नामांकन दाखिल किया था।  
विज्ञापन
1 of 3
दमोह में डॉ. मोहन यादव का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
दमोह लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को रोड शो किया। दो घंटे देरी से आए मुख्यमंत्री शाम होने की वजह से रोड शो बीच में छोड़कर भोपाल रवाना हो गए। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया। 

दो घंटे देरी से पहुंचे दमोह
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दो घंटे देरी से दमोह पहुंचे। तीन गुल्ली से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिह लोधी के पक्ष में रोड शो शुरू हुआ। डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्य जनता पसंद कर रही है। इस बार 400 सीटें जीतने के बाद मोदी सरकार बनेगी। इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी हम जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 3
दमोह में डॉ. मोहन यादव का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
बड़े नेता रथ पर सवार हुए
निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब से दमोह पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीधे तीन गुल्ली चौराहे से रोड शो में शामिल हुए। इस रोड शो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल, धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, गोपाल भार्गव के साथ ही लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी रथ पर सवार थे। सभी नेताओं ने बड़ी संख्या में आई जनता का अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

400 सीटें जीतने का दावा 
रोड शो घंटाघर पहुंचा तो मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रथ से उतरकर सीधे हेलीपैड के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पन्ना के लिए रवाना हुए, जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं। शाम को मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर को पांच बजकर 24 मिनट पर उड़ान भरनी थी, इसलिए वह सभास्थल पर नहीं पहुंचे और भोपाल के लिए रवाना हो गए। लोकसभा प्रत्याशी और दोनों मंत्रियों लखन पटेल और धर्मेंद्र सिंह ने अधूरे रोड शो को पूरा किया। राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनेगी और मोदी की गारंटी के तहत सभी कार्य होंगे। इस बार 400 सीटें भाजपा जीत रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें