फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मंत्री के करीबी पर बदमाशों ने बका से किया हमला, जबड़ा कटा

Sun, 28 Apr 2024 02:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। मैंने नहीं दिए तो उन्होंने मुझ पर हमला कर घायल कर दिया। पथरिया थाना के एसआई संतोष सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
इलाज कराते घायल टीकाराम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के पथरिया में शराब के पैसे नहीं देने पर भाजपा नेता पर हमला हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल टीकाराम जिले के पथरिया विधानसभा से भाजपा विधायक और प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल के करीबी हैं। टीकाराम पर शनिवार की रात पथरिया में कुछ लोगों ने शराब के पैसे नहीं देने पर बका से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के जबड़े पर गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नारायण बंसल और माधव बंसल ने टीकाराम पटेल से शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। उन्होंने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने दन हमला कर दिया, हमले में उनका जबड़ा कट गया है। आसपास मौजूद लोग टीकाराम को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल ने बताया कि आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। मैंने नहीं दिए तो उन्होंने मुझ पर हमला कर घायल कर दिया। उधर, पथरिया थाना में पदस्थ एसआई संतोष सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल रेफर कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें