फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: गंगा जमना स्कूल मामले में फरार आरोपियों के बैंक खाते होंगे सीज, एसपी ने कोतवाली टीआई को दिए निर्देश

Sat, 12 Aug 2023 07:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

गंगा जमना स्कूल मामले में फरार आरोपियों के फरार आरोपियों के बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
गंगा जमना स्कूल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिजाब मामले में फरार चल रहे गंगा जमना स्कूल प्रबंधन के फरार सदस्यों पर नवागत एसपी सुनील तिवारी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब इन फरार आरोपियों के बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं हो पाएगा और इसके निर्देश भी कोतवाली टीआई को दिए गए हैं।

विज्ञापन


एएसपी संदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की समीक्षा करने के बाद एसपी  के द्वारा बैंक खातों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके पहले इन आरोपियों  की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी पुलिस के द्वारा शुरू की गई और  संपत्ति कुर्क करने के संबंध में धारा 82,83 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

बता दें हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने, धर्मांतरण और बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने के मामले में गंगा जमुना स्कूल चर्चाओं में आया था और पूरे प्रदेश में यह मामला गर्माया हुआ था। स्कूल प्रबंधन के सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह लोग फरार हो गए और पुलिस की दबिश में भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई इसके बाद अब नवागत एसपी सुनील तिवारी  के द्वारा कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


जून महीने में छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में यह स्कूल चर्चाओं में आया था। उसके बाद हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के द्वारा ज्ञापन दिए गए। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने भी जांच की बात कही और मुख्यमंत्री और ग्रहमंत्री के निर्देश पर जांच शुरू की गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के 11 सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं, जिला प्रशासन और जीएसटी की टीम के द्वारा भी गंगा जमना फर्म पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी। तीन प्रतिष्ठान सील किए गए थे। साथ ही स्कूल का अवैध निर्माण भी गिराया गया था। इस मामले में तीन आरोपी वर्तमान में जेल में है एवं प्रबंधन के सभी सदस्य फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई। 

एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि गंगा जमना मामले में फरार आरोपियों  के सभी बैंक खातों पर रोक लगाने के निर्देश कोतवाली टीआई को दिए गए हैं। अब उनके किसी भी बैंक खाते से लेन-देन नहीं होगा। इसके पहले संपत्ति कुर्क करने का नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें