फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: हटा नगर में 33 केवी लाइन के ढीले तार बने आफत; करंट की चपेट में आकर दो बाइक सवार झुलसे, हालत गंभीर

Fri, 11 Aug 2023 07:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

हटा नगर के केंद्रीय विद्यालय के पास 33 केवी लाइन की चपेट में आकर बाइस सवार दो युवक झुलस गए। दोनों को करंट से झुलसता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा ब्लाक के केंद्रीय विद्यालय के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइक सवार युवकों को 33 केवी लाइन का करंट लग गया। हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए। घायलों को सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हटा नगर के केंद्रीय विद्यालय के पीछे बीटीआई ग्राउंड के पास झूलते बिजली के तार से यह हादसा हुआ। जब यशवेंद्र विश्वकर्मा 25 वर्ष और दीपेश विश्वकर्मा 20 वर्ष निवासी बरखेड़ावेस मजदूरी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार केंद्रीय विद्यालय के पास 33 केवी लाइन के नीचे से निकले हाई वोल्टेज करंट ने इन्हें अपनी ओर खींच लिया और दोनों को करंट लग गया।
 
बाइक सवारों को करंट से झुलसता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद करते हुए अस्पताल भिजवाया। सूचना पर हटा थाना पुलिस और बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को 33 केवी लाइन के तार की ऊंचाई बढ़ाने और मरम्मत के लिए आवेदन दिया गया है। मौके शिकायतें भी की गई हैं, लेकिन बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा जिससे हादसे हो रहे हैं और आज यह दोनो बाइक सवार करंट में झुलस गए। इलाज के बाद दोनों की सेहत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें