दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के नरगुवा घाट के अंधे मोड़ पर कार को बचाने में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस कारण गैस से भरे सिलेंडर सड़क किनारे बिखर गए। एक सिलेंडर में लिकेज से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद घायल चालक को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
ये भी पढ़ें-
पहले मां को मार डाला, फिर कमरे में बंद होकर लाश के साथ बिताए 72 घंटे, पुलिस को बगल में सोता मिला
घटना गुरुवार सुबह घटित हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी ट्रक क्रमांक जीजे 19 वाई 4646 जबलपुर के शहपुरा भिटोनी गैस प्लांट से गैस सिलेंडरों को भरकर टीकमगढ़ जा रहा था। दमोह-जबलपुर मार्ग पर तेंदूखेड़ा के समीप नरगुवा की घाट के अंधे मोड़ पर एक कार अचानक सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में भरे गैस सिलेंडर सड़क किनारे बिखर गए। घायल ट्रक चालक को राहगीरों द्वारा ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला और घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और घायल को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। घायल ट्रक चालक राजभान पिता शिवराम पटेल (40) निवासी सिहोरा जिला जबलपुर ने बताया कि वह सुबह शहपुरा भिटोनी गैस प्लांट से गैस सिलेंडरों को लेकर टीकमगढ़ के लिए निकला था, लेकिन नरगुवा की घाट पर जैसे ही तेंदूखेड़ा के समीप पहुंचा तो सामने अचानक दो कार सामने आ गई। एक कार निकल गई, लेकिन दूसरी कार अचानक ट्रक के सामने ही आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। चालक ने बताया कि मोड़ होने के कारण ट्रक से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें-
बच्चों के सामने ही मां की हत्या, बेरहम पिता ने डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट
सिलेंडर हुआ लिकेज
घटना के बाद बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि ट्रक गैस सिलेंडरों से भरा हुआ था। हादसे के बाद एक गैस सिलेंडर लिकेज होने लगा। तभी दमोह की और से शहपुरा जा रहे अन्य गैस सिलेंडर के ट्रक चालक ने रोककर लिकेज सिलेंडर को उठाकर घटनास्थल से दूर जंगल में रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचा। फायर ब्रिगेड वाहन घटनास्थल पर दिनभर मौजूद रहा। जब तक अन्य वाहन से इन गैस सिलेंडरों को लोड कर रवाना नहीं कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क पर पलटा ट्रक