फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: अलमारी पर किताबों में छिपकर बैठा था सांप, किताब उठाते ही वृद्ध को डसा, इलाज के दौरान मौत

Fri, 18 Aug 2023 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में एक बुजुर्ग की सर्पदंंश से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब बुजुर्ग घर में रखी किताबों को उठा रहे थे, तभी किताबों के बीच बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। 
विज्ञापन
दमोह में बुजुर्ग की मौत सर्पदंश से हो गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के भैंसा गांव निवासी एक बुजुर्ग शुक्रवार सुबह अलमारी पर रखी किताबों को निकाल रहे थे तभी किताबों के बीच बैठे जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तारादेही थाना के भैंसा गांव निवासी 75 वर्षीय हल्कू आदिवासी की सर्प के डसने से मौत हुई है। मृतक के पुत्र कुंजी आदिवासी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पिता घर में अलमारी पर रखी पुस्तकें उठा रहे थे। अलमारी पर रखी किताबों ने कोई सांप छिपकर बैठा होगा, जिसने पिता को डस लिया। उनके गिरने के बाद सांप को जाते हुए देखा था। उन्हें इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। 

बेटे का आरोप है कि पोस्टमार्टम के लिए भी इंतजार करना पड़ा। उसने बताया कि पिता की मौत सुबह 11 बजे हो गई थी, लेकिन तीन बजे तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। क्योंकि थाना तारादेही लगता है। जब तारादेही थाना प्रभारी को सुचना दी गई फिर पुलिस आई और पोस्टमार्टम हुआ। तारादेही थाना प्रभारी गनेश दुबे ने बताया कि वह दमोह मीटिंग में थे। जब सूचना मिली तो तत्काल स्टाफ के साथ तेंदूखेड़ा पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें