फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पथरिया विधायक के देवर-भाई और भतीजे को 7-7 साल की सजा, पूर्व मंडी अध्यक्ष से मारपीट का मामला

Wed, 26 Jul 2023 03:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

तत्कालीन पथरिया कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष पर जानलेवा हमले करने का मामले में पथरिया विधायक के भाई, देवर और भतीजे को कोर्ट ने सात-सात साल की सजा सुनाई है। मामला 2019 का है। 
विज्ञापन
बीएसपी विधायक रामबाई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह की पथरिया से बसपा विधायक रामबाई परिहार के देवर कौशलेंद्र चंदू सिंह, भतीजे गोलू सिंह और भाई लोकेश पटेल को न्यायालय ने मारपीट के मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 6 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। तीनों दोषी पहले से ही हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के मामले में जेल में बद हैं।
विज्ञापन


शासकीय लोक अभियोजक राजेंद्र यादव ने बताया कि दमोह कोतवाली क्षेत्र के नीलकमल गार्डन के पास 12 मार्च 2019 को तत्कालीन पथरिया कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष खरगराम पटेल पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महिमा कछवाहा ने फैसला सुनाते हुए तीनों को दोषी माना और सजा से दंडित किया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें