दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी के सरखड़ी गांव में बुधवार रात चाचा भतीजी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद लड़ाई झगड़े में बदल गया, जिसके बाद चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर भतीजे को पीट दिया। घायल को उसके पिता अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है।
घायल राम गोपाल पटेल के पिता रमेश पटेल ने बताया कि उनका बेटा गांव में ही एक चाय की दुकान पर बैठा था। वहां पर उनका भतीजा भी मौजूद था। किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया, तभी भतीजे हिम्मू के पिता जमुना पटेल वहां पहुंचे और दोनों ने सिर पर लाठियों से हमला करते हुए उनके बेटे रामगोपाल को घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट आई हैं। हमला करने के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने उन्हें घर जाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को अस्पताल लेकर आए।