दमोह में प्रशांत तिवारी-निशांत तिवारी के घर में दीवार की ईंटे निकालकर चोर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान के बाहर खाली पड़े प्लाट से लोहे की रॉड से मकान के करीब पांच फीट मोटी दीवार तोड़कर सुरंग बना डाली और घर के अंदर सो रहे मकान मालिक को इसकी खबर तक नहीं लगी और सुबह जब परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो होश उड़ गए।
परिजन ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। सिंग्रामपुर चौकी में चोरी की सूचना दी गई। प्रशांत तिवारी ने बताया, सभी लोग घर में सो रहे थे मकान के पीछे की दीवार तोड़कर सुरंग से घर में घुसे अज्ञात चोर करीब 90 हजार नकदी चुराकर फरार हो गए हैं। वारदात की खबर सुनकर सगोड़ी खुर्द सहित आसपास के गांव में में चोरों की दहशत का माहौल बना हुआ है।