फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जान जोखिम में डाल उफान पर आई पुलिया को पार कर रहे बाइक सवार, देखें वायरल होता वीडियो

Thu, 29 Jun 2023 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

लगातार हो रही बारिश के कारण रजपुरा-मडियादो मार्ग पर जामुनझिरिया नाला गुरुवार को उफान पर रहा। इस पर बनी पुलिया पर से पानी बह रहा था। उफनती पुलिया से एक बाइक सवार बाढ़ के पानी के बीच पुल को पार करते नजर आया। 
विज्ञापन
दमोह में उफनते नाले से गुजरता बाइक सवार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में लगातार हो रही बारिश से जिले भर के नदी नाले  उफान पर हैं, वहीं दमोह के हटा ब्लॉक के मडियादो में एक बाइक सवार युवक उफनते पुल को पार करते हुए दिखाई दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने अपनी जान जोखिम में डाली जबकि कई बार वह बहते-बहते बचा।
विज्ञापन





लगातार हो रही बारिश के कारण रजपुरा-मडियादो मार्ग पर जामुनझिरिया नाला गुरुवार को उफान पर रहा। मडियादो वर्धा मार्ग पर भी आधा दर्जन जंगली नाले उफान पर रहे। मडियादो-रजपुरा मार्ग पर जामुनझिरिया नाले की उफनती पुलिया से एक बाइक सवार बाढ़ के पानी के बीच पुल को पार करते नजर आया। बाइक सवार का नाला पार करने का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उफनते नालों पर सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं होने से राहगीर और वाहन चालक जल्दबाज़ी के चक्कर में इस प्रकार नाला पार करते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं।

बता दें कि हाल ही में मडियादो वर्धा मार्ग पर एक बाइक सवार की नाले में बाइक सहित बहकर मौत भी हो चुकी है। बावजूद लोग जोखिम उठाने से नही चूकते हैं। इस समय जिले की सभी नदियों के साथ छोटे, छोटे जंगली नाले उफान पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें