फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: खंडवा में छोटे ने बड़े भाई के सीने पर बैठकर पत्थर से सिर कुचला, मौत का तमाशा देखते रहे लोग

Mon, 30 Jan 2023 03:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने पर बैठकर पत्थर से सिर कुचल दिया। घटना के दौरान वहां कई लोग मौजूद रहे, लेकिन लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने ही अपने सगे बड़े भाई को बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। मौत हो जाने तक वह सीने पर बैठकर बड़े भाई के सिर पर पत्थर से वार करता रहा। घर के आंगन में भाई की हत्या करने के बाद वह आराम से घर के अंदर बैठा रहा। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। जमीन के पट्टे को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


घटना पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम कुदालदा की है। रविवार शाम खेत से लौट रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। बड़े भाई के सीने पर बैठकर उसका छोटा भाई ताबड़तोड़ सिर पर पत्थर मार रहा था। उसके सिर पर जैसे खून सवार था। यह देख लोग भी उसे रोक पाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। दरअसल, ग्राम कुदालदा में राकेश पुत्र कैलाश और छोटा भाई राजेश साथ रह रहे थे। राजेश की शादी हो गई थी।

वहीं बड़े भाई राकेश ने शादी नहीं की थी। रविवार शाम करीब 6:30 बजे जमीन के पट्टे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आवेश में आए छोटे भाई राजेश ने राकेश पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने राकेश के सिर पर पत्थर मार दिया और लगातार सिर पर बेरहमी से पत्थर से वार किया।
विज्ञापन


मौके पर ही मौत...
इससे मौके पर ही राकेश की मौत हो गई। भाई को मौत के घाट उतारने के बाद राजेश वहीं बैठा रहा। कुछ देर के बाद वहां से उठकर वह मकान के अंदर चला गया। इसी बीच सूचना मिलने पर पंधाना थाना प्रभारी आरपी यादव बोरगांव चौकी पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने पहले तो आरोपित राजेश को हिरासत में लिया। इसके बाद घटनास्थल पर हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

राकेश का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। पंधाना थाना प्रभारी यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन के पट्टे को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। आरोपित राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राजेश पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें