फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम सीरियल देखकर लड़की ने की खौफनाक हरकत

Fri, 11 Oct 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब लोग फिल्में या क्राइम की कहानियां या सीरिलयल देखकर गंभीर अपराध कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से आया है। यहां एक 12 साल की लड़की ने क्राइम सीरियल देखने के बाद 10 महीने के बच्चे को नाली में फेंक दिया।
विज्ञापन


और लोग कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं
जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि लड़की ने कुछ दिन पहले क्राइम सीरियल देखा और उसे लगा कि जब सीरियल में कोई इस तरह बच्चा फेंक सकता है तो वह क्यों नहीं।

सीरियल की तर्ज पर किया अपराध
नाबालिग आरोपी ने जो सीरियल देखा था उसमें भी ठीक इसी तरह एक महिला बच्चे को चुरा कर नाले में फेक देती है। सीरियल देखने के कुछ दिन बाद आरोपी नाबालिग ने मंदिर में चल रहे आयोजन से एक 10 माह का बच्चा उठाया और उसे नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन


कचरा फेंका है
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक उसने आरोपी लड़की को बच्चा फेंकते हुए देख लिया था। लेकिन जब आरोपी लड़की से पूछा गया तो उसने कहा कि मैंने कचरा फेंका है। बहुत पूछताछ के बाद 76 घंटे में नाबालिक लड़की ने अपना अपराध कुबूला।

नहीं मिला बच्चा
पुलिस, फायर ब्रिगेड बच्चे को कई दिन तक आसपास के क्षेत्र में खोजती रही लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक बच्चे के जीवित बचने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें