फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में कोरोना के केस बढ़े: एयरपोर्ट पर 72 वर्षीय महिला जांच में निकली कोरोना संक्रमित, दुबई फ्लाइट पर चढ़ने से रोका 

Wed, 27 Oct 2021 04:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। 48 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दीपावली से एक हफ्ता पहले पिछले हफ्ते 7 मरीजों में डेल्टा प्लस की पुष्टि के बाद केसेस का बढ़ना चिंता की वजह बन रहा है।  
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश का व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को नौ मरीज मिलने के बाद मंगलवार को आठ और मरीज सामने आए हैं। एक 72 वर्षीय महिला को देवी अहिल्या विमानतल पर हुई जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद उसे दुबई फ्लाइट पर चढ़ने से रोका गया। 
विज्ञापन


इंदौर-दुबई की साप्ताहिक फ्लाइट में चढ़ने से पहले यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट होता है। इसी कड़ी में 104 यात्रियों की जांच की गई। इनमें एक 72 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। महिला ने बताया कि उसने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। इससे पहले 15 सितंबर और 13 अक्टूबर को भी एक-एक यात्री को दुबई फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया ता। 

दो साल के बच्चे सहित आठ नए कोरोना संक्रमित
बीते कुछ दिनों से इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 48 घंटों में 17 नए संक्रमित मिले हैं। यह चिंता बढ़ा रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 25 हो गई है। पिछले हफ्ते महू में मिले 7 मरीजों में डेल्टा प्लस (AY.4) वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बीते 48 घंटों में भंवरकुआं के दो लोग पॉजिटिव आए हैं। इसी बिल्डिंग में पिछले दिनों चार पॉजिटिव मिले थे। गांधी नगर का दो साल का बच्चा भी पॉजिटिव आया है। उसे घर में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


सभी को लग चुकी थी वैक्सीन
पॉजिटिव मरीजों के मिलने से बड़ी चिंता यह है कि इन सभी को वैक्सीन लग चुकी थी। यह बात भी सामने आ रही है कि भोपाल व जयपुर के दो लोग जो  पॉजिटिव आए हैं वे इंदौर में नौकरी के सिलसिले में आए थे। मरीजों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची हैं। उनकी जानकारी जुटा रही है। ट्रेवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें