फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: कमलनाथ के बंगले से हितग्राहियों को चेक बांटने वाले निगम कमिश्नर भोपाल अटैच, BJP ने जताई थी आपत्ति

Tue, 27 Sep 2022 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा नगर निगम के कमिश्नर हिमांशु सिंह का ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया है। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद हटाया गया है। भाजपा की आपत्ति थी कि कमिश्नर ने कमलनाथ के बंगले पर जाकर आवास योजना के हितग्राहियों को चेक बांटे थे। 
विज्ञापन
रविवार को कमलनाथ के बंगले से बांटे गए थे हितग्राहियों को चेक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा नगर निगम के कमिश्नर राजनीति के शिकार बने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले पर जाकर हितग्राहियों को आवास योजना के चेक देने के मामले में उन्हें नगर निगम से हटाकर भोपाल अटैच कर दिया गया है। उनके इस काम की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष ने ऊपर कर दी थी। सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ रोहित सिंह को छिंदवाड़ा नगर निगम की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा नगर निगम के कमिश्नर हिमांशु सिंह पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर पहुंचे थे। उन्होंने कमलनाथ के बंगले से ही आवास योजना के हितग्राहियों को चेक बांटे थे।  जब ये बात भाजपा को पता चली तो राजनीति शुरू हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने आपत्ति जताई। इसी दौरान चुनाव प्रचार के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी छिंदवाड़ा दौरे पर थे। बंटी साहू ने सारे मामले की जानकारी वीडी शर्मा को दे दी। वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक बात पहुंचाई। अब हिमांशु सिंह के तबादला आदेश आ गए। उन्हें भोपाल बुला लिया गया है। उनकी जगह छिंदवाड़ा नगर निगम की कमान सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ रोहित सिंह को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें