फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: न बेड और न ऑक्सीजन, कोरोना रिपोर्ट भी 10 दिन में...कैसे होगा मरीजों का इलाज?

Sat, 24 Apr 2021 09:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अस्पतालों में बेड की कमी और जांच रिपोर्ट मिलने में देरी से लोग हलकान हैं। जांच लैबों पर इतना दबाव है कि रिपोर्ट आने में दस-दस दिन का वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संदिग्ध मरीज का ब्लड सैंपल लेते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बेड की कमी और जांच रिपोर्ट मिलने में देरी से लोग हलकान हैं। जांच लैबों पर इतना दबाव है कि रिपोर्ट आने में दस-दस दिन का वक्त लग रहा है। एक दिन में 9 से दस हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और सैंपल शहर से बाहर भी निजी लैंबों में भेजे जा रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या लोगों को अपनी रिपोर्ट लेने में आ रही है। लोगों का आरोप है कि निजी लैबों द्वारा पोर्टल पर अपलोड नहीं होने से मोबाइल पर मैसेज नहीं मिल रहे। जिससे सीएमएचओ में हर दिन सैकड़ों की भीड़ लग रही है। इसमें अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति पिछले 15 दिन से बनी हुई है। इससे पहले दो या तीन दिन में रिपोर्ट मिल जाती थी। 

विज्ञापन


दरअसल, ऐसे मामले वो हैं जो फीवर क्लीनिक पर जांच करवाए हैं। यहां से हर दिन हजारों सैंपल एमजीएम कॉलेज भेजे जा रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कॉलेज पर काफी दबाव पड़ रहा है। ऐसे में कॉलेज की ओर से हजारों सैंपल, भोपाल, अहमदाबाद, दिल्ली समेत निजी लैबों को भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें