फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन: छिंदवाड़ा में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, नौकरी का लालच देकर दो साल से बना रहे थे दबाव

Tue, 11 Jul 2023 07:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Conversion To MP: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लालच एवं दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। खजरी रोड स्थित लोहार ढाना निवासी सृजन श्रीवास्तव ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में दो साल से नौकरी दिलाने का झांसा और रुपये कमाने का लालच देकर एक महिला के धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। लालच देकर तीन लोग श्रीवास्तव परिवार पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे। शिकायत के बाद सोमवार के दिन देहात पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में एक इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर, एक छात्रा और एक नर्सिंग स्टाफ शामिल है। 

विज्ञापन


जानकारी में देहात टीआई जीएस उईके ने बताया कि खजरी निवासी सृजन श्रीपति प्रशांत श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो योगा टीचर के साथ पार्लर का कोर्स कराती है और एक इंश्योरेंस कपनी में एजेंट का काम भी करती है। इस दौरान वो खजरी के स्वर्ण जयंती कॉलोनी निवासी नीता मैथ्यू के संपर्क में आई और नीता ने सृजन श्री को एक इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर चर्च कंपाउंड निवासी जॉय हेमल्टन और एक छात्रा ओशिन नायडू से मिलवाया।

इसके बाद से जॉय श्रीवास्तव परिवार को नौकरी दिलवाने और कंपनी में लाभ दिलवाने का लालच देते रहे और दो साल से इस परिवार को धर्म बदलने का दबाव देते रहे। इस आशय की शिकायत सृजन श्रीवास्तव ने बीते दिन देहात थाने में लिखित रूप से दर्ज कराई थी। इस आधार पर देहात पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा-109 भादवि और धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें