फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: जूतों से पीट गए दादा जी, महिला से दोस्ती का हाथ बढ़ाते-बढ़ाते छेड़खानी कर बैठे, मामला दर्ज

Tue, 11 Jul 2023 07:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

Guna News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को महिला से दोस्ती का हाथ बढ़ाना महंगा पड़ गया। गुस्साई महिला ने बुजुर्ग व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जूतों से पीट गए दादा जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की जूतों से पिटाई का वीडियो सामने आया है। यह घटना उस वक्त की बताई जा रही है, जब बुजुर्ग ने खेत में काम कर रही महिला से दोस्ती करने के नाम पर छेड़खानी कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद महिला ने नाराज होकर अपने पैर से जूता निकालकर बुजुर्ग की पिटाई कर दी। जूते से पिटाई की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला हाथ में जूते लेकर बुजुर्ग व्यक्ति की जमकर पिटाई कर रही है। फिर बुजुर्ग हाथ जोड़कर और जमीन से सटकर महिला से माफी भी मांग रहा है।

वहीं, इस मामले में महिला ने छेड़खानी करने वाले बुजुर्ग की मधुसूदनगढ़ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग पर छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें