फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा के बयान पर विवाद: 'अयोध्या काशी झांकी है भोजशाला बाकी' बयान पर घिरे भाजपा नेता, कांग्रेस ने जताया एतराज

Sun, 06 Feb 2022 02:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के धार स्थित भोजशाला में दिए गए एक बयान पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज की है। कांग्रेस ने भाजपा नेता पर प्रदेश का सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता कपिल मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के धार स्थित भोजशाला में दिए गए बयान पर कांग्रेस नेताओं ने एतराज जताया है। साथ ही उनपर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता शनिवार को बसंत पंचमी के अवसर पर धार स्थित भोजशाला में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अयोध्या-काशी झांकी है भोजशाला बाकी है। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज की है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर हमला करते हुए प्रदेश का सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ने का आरोप  लगाया है। कपिल मिश्रा के बयान पर कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने उन पर दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का आरोप लगाया और उनके बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि हम बाहरी लोगों को अपने प्रदेश का सौहार्द्र बिगाड़ने की इजाजत नहीं देंगे।

अपने संबोधन में दिया था विवादित बयान
कपिल मिश्रा ने शनिवार को धार स्थित भोजशाला में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि जब यहां मां सरस्वती हैं, यज्ञ कुंड है तो फिर यहां नमाज अदा करने का क्या मतलब? मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि जब ईद भी नहीं है तो शुक्रवार को नमाज क्यों हुई? वहीं, इस दौरान कपिल मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अल्पसंख्यक नेता ओवैसी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने बयान में कहा था कि ओवैसी हों या दिग्विजय सिंह, यह सब सिर्फ एक समुदाय के वोट से अपनी दुकान चला रहे हैं।
विज्ञापन


भोजशाला को लेकर पहले भी हुए हैं विवाद
धार में स्थित 11 वीं सदी की भोजशाला को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। हिन्दु और मुस्लिम दोनों ही समुदाय इस पर अपना-अपना हक जताते आए हैं। यही वजह है कि यहां मंगलवार को देवी की पूजा होती है तो शुक्रवार को मुस्लिम वर्ग नमाज अदा करता है। मुस्लिम इसे मस्जिद मानते हैं तो, वहीं हिंदू इसे देवी सरस्वती का मंदिर। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें