फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: देवास शराब कांड से कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे का सीधा नाता, विश्वास सारंग ने लगाए गंभीर आरोप; क्या कहा?

Thu, 29 Oct 2026 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास/भोपाल

सार

देवास शराब कांड को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जहरीली शराब कारोबार से संबंध और कांग्रेस को आर्थिक मदद देने के मामले में जांच की मांग की है।

विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने देवास शराब कांड को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देवास शराब कांड से कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल का सीधा संबंध है।

विश्वास सारंग ने कहा कि देवास शराब कांड की पुलिस जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। इस कांड में कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल का सीधा जुड़ाव सामने आया है। उन्होंने कहा कि देवास शराब कांड के मुख्य आरोपी अज्जू राठौर और गोविंद ने स्पष्ट रूप से अमन कासलीवाल से थिनर का ड्रम खरीदा था। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि जांच में सामने आया है और आरोपी ने इसे स्वीकार भी किया है।

मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि कासलीवाल परिवार का पहले से ही जहरीली शराब बनाने और शराब से जुड़े मामलों में संबंध रहा है। अमन कासलीवाल ने एक पूरा रैकेट बनाया था, जिसके सरगना वह स्वयं थे। उन्होंने कहा कि मामला सामने आए 24 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने आनंद कासलीवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। आज भी वह कांग्रेस के प्रवक्ता हैं और जीतू पटवारी के साथ घूम रहे हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: धोखाधड़ी मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन


सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के धरने-प्रदर्शन में टेंट, लाइट, माइक, कांग्रेस कार्यालय का बिजली बिल और कर्मचारियों की तनख्वाह तक आनंद और अमन कासलीवाल ही स्पॉन्सर करते थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह पैसा जहरीली और नकली शराब के कारोबार से अर्जित किया जाता था? उन्होंने कहा कि यह भी जांच का विषय है। इस कांड के कारण जितने भी लोग प्रताड़ित हुए हैं, उनकी प्रताड़ना का कारण केवल और केवल कांग्रेस पार्टी है।

दरअसल, पिछले दिनों देवास में लगभग 20 दिन के भीतर 13 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। इन मौतों की वजह शराब का सेवन बताया गया था। इस मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया था। देवास के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया था। इसके साथ ही कई कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें